कासगंज: पुलिस लाइन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
मंगलवार की दोपहर 2 बजे कासगंज की पुलिस लाइन में मिशन शक्तिव 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में सुरक्षा और सम्मान का वातावरण स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में डीएम एसपी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।