उचकागांव: उचकागांव प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर 107 लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
उचकागांव में आगामी एक दिसंबर को होने वाले पैक्स चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सौ चिन्हित लोगों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई की है। पुलिस ने ये कार्रवाई चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर की गई है। इस संबंध में सोमवार को शाम 3 बजे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करना प्रशासन की जिम्मेदारी हैं।