उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के पकड़ी श्रीकांत गांव से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया
उचकागांव थाना क्षेत्र के पकड़ी श्रीकांत गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को उचकागाँव थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान गांव के प्रदीप राय के रूप में की गई है। गिरफ्तार वारंटी को रविवार के दिन दोपहर 1 बजे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।