जगाधरी: शेरपुर मोड़ के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
रविवार को शाम 4:30 बजे शेरपुर मोड़ के पास ट्रक और मोटरसाइकिल सवार की टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया वहीं इसमें पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की है। मोटरसाइकिल सवार की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।