मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत दुधारा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर किशोर न्यायालय भेज दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर 3 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद 6 जून को हुजुरा सुहावां नहर पुलिया के पास से बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की।