Public App Logo
Jansamasya
वायरलवीडियो
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

बेला में पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न, महाभंडारे में उमड़ी भीड़ यज्ञ समापन पर मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव ने आयोजन समिति सदस्यों को गमछा देकर किया सम्मानित औरंगाबाद ज़िला के मदनपुर प्रखंड के सलैया पंचायत अंतर्गत बेला गांव में चल रहे पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्री विश्वकर्मा देव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का मंगलवार को हवन-पूर्णाहुति एवं विशाल महाभंडारे के साथ भव्य समापन हो गया। अंतिम दिन सुबह महास्नान के बाद यज्ञाचार्य पं. शैलेश कुमार त्रिवेदी जी महाराज एवं आचार्य कृष्ण पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री विश्वकर्मा देव की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। पूर्णाहुति के बाद दोपहर से शुरू हुए महाभंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पांच दिनों तक चली संगीतमय राम कथा में वृंदावन की कथा वाचिका देवी अदिति प्रिया पाठक जी ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। रात में रामलीला का मंचन भी हुआ। यज्ञ के समापन पर ग्राम पंचायत खिरियावां के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव ने यज्ञ को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी आयोजन समिति सदस्यों, पुजारियों एवं सहयोगियों को अंगवस्त्र (गमछा) भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान रंजीत यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है। सभी ने मिलकर इस महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाया है। #Madanpur #BelaMahayagya #Mahabhandara #RanjeetYadav #AurangabadBihar

Aurangabad, Aurangabad | Jun 25, 2026

MORE NEWS