थलीसैंण: ग्राम पेलार में समलौण पौधा रोपकर कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश
विकास खंड थलीसैंण के पट्टी कंडारस्यूूं के ग्राम पेलार में समलौण पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें स्वर्गीय बरदासलाल एवं श्रीमती शकुंतला देवी के पुत्र की शादी के बाद नव दम्पत्ति मातबर एवं मीनाक्षी ने गाँव में विभिन्न प्रजाति के फलदार और चारा पत्त्ती के समलौण पौधे रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया |