थलीसैंण: थैलीसैण के हवलदार कुंदन सिंह को गौरव सैनानी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
29 आसाम राइफल्स में सेवारत हवलदार कुंदन सिंह की घर में अचानक तबीयत बिगड़ने से 30 जनवरी को मैक्स अस्पताल देहरादून में उन्होंने आखिरी सांस ली और 31 जनवरी को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास स्थान ग्राम चोपड़ा कोट पहुंचा। जहाँ उनके पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई l वहीं गौरव सैनानी एसोसिएशन, पूर्व सैनिक संगठन तथा अनेक लोगों ने श्रद्धांजलीदी