थलीसैंण: टीला इंटर कालेज मरम्मत कार्यों के लिये धनराशि मंजूर किए जाने का मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का जताया आभार
थैलीसैंण के दूरस्थ विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज टीला में मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को लेकर क्षेत्रीय जनता द्वारा पूर्व में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत को ज्ञापन दिया गया था l जिसके बाद उक्त स्कूल के लिए मरम्मत एवं अनुरक्षण संबंधी कार्यों के लिये रू0 16.86 लाख धनराशि की मंजूरी दे दी है तथा निर्माण कार्य के लिये कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है।