थलीसैंण: चलों गाँव की और रोजगार बढ़ेगा पलायन रुकेगा को लेकर ढौंड में किया गया जागरूक
थलीसैंण ब्लॉक के ढौंड में ग्रामीणों को चलों गाँव की और रोजगार बढ़ेगा पलायन रुकेगा को लेकर जागरूक किया गया | इस दौरान मशरुम प्रशिक्षक नीलम नीलकंठ के द्वारा ग्रामीणों को ओएस्टर मशरुम के बारे में जानकारी दी तथा इसको आजीविका और आर्थिकी से जोड़ने को प्रेरित किया | वहीँ इस अभियान के दौरान लोगों को गांव में रुकने को लेकर विभिन्न रोजगारपरक जानकारियां दी गई |