धमधा के श्रेया अस्पताल लापरवाही: डॉक्टर और प्रबंधक पर FIR,पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार रात 8 बजे बताया कि धमधा के श्रेया अस्पताल में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इलाज में लापरवाही और शव छोड़कर भागने के आरोप में डॉ. अभिषेक पांडेय और प्रबंधक मनीष राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।