श्योपुर: बच्चे के अपहरण के लिए आए बदमाशों ने की लूट, चिलवानी लूटकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार: एसपी
श्योपुर। जिले के चिलवानी थाना क्षेत्र में 28 अप्रैल को एक दम्पत्ति से लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को दोपहर 1 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने मामले का खुलासा किया है। एसपी वीरेन्द्र जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो बंदूके भी जप्त हुई है