बज्जू: बज्जु थाने में पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज, विवाहिता की आत्महत्या में भाई ने उकसाने और प्रताड़ना का आरोप लगाया
Bajju, Bikaner | Jun 1, 2026 बज्जू थाना क्षेत्र के ग्राम ग्रांधी में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।भेलू निवासी विश्वजीतसिंह पुत्र विशालसिंह ने पुलिस 'को यह रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन पार्वती कंवर का विवाह वर्ष 2010 में हुआ।