कटनी नगर: कटायेघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमग, श्रीराम सेवा समिति का 30वां भव्य दीपदान कार्यक्रम संपन्न
श्रीराम सेवा समिति कटनी द्वारा लगातार 30 वे वर्ष भव्य दीपदान एवं गंगा आरती का कार्यक्रम हजारों की संख्या में उपस्थित रामभक्त एवं माताओं बहनों की उपस्थिति में सफ़लता पूर्वक संपन्न कराया गया आज सोमवार शाम 6:30 मिनट पर भव्य दीपदान एवं गंगा आरती का कार्यक्रम पंडित शिवम गौतम एवं शुभम् गौतम की वाणी से निकली भजन स्वर लहरी के साथ प्रारंभ हुआ।