पीपलखूंट: सुहागपुरा मंडल को विकास की सौगात, कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा और सांसद सीपी जोशी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास
सुहागपुरा मंडल में रविवार को विकास कार्यों को नई गति देते हुए कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत मोटा धामनिया के नीमच फला में नवीन कक्षा-कक्ष का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत बगड़ावत में नवीन ग्राम पंचायत भवन का भूमि पूजन किया गया।