कर्वी: 78 साल बाद भी शिक्षा से दूर अंधेरे में कोल्हूमाफी, कर्वी के खमरिया ग्राम पंचायत के मजरे तक नहीं पहुंची बिजली
चित्रकूट की कर्वी तहसील के खमरिया ग्राम पंचायत के मजरा कोल्हूमाफी में आज भी बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शनिवार दोपहर 1 बजे समाजसेविका अर्चना उपाध्याय ने गांव पहुंचकर जरूरत का सामान वितरित किया और सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर ग्रामीणों की समस्याएं उठाने की बात कही है।