नदबई: नदबई में रईयाका थोक ने कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता, खांगरी मंडल स्तरीय फाइनल में किया विजय
नदबई के खांगरी मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में रईयाका थोक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जमालिया थोक को 53-38 अंकों से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।