बिंदकी: मकंदीपुर गांव में नव विवाहिता की हुई मौत, शव पीएम के लिए भेजा गया, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के मकंदीपुर निवासिनी नव विवाहिता निकिता उमराव उम्र 25 वर्ष पत्नी अंकित उमराव की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में मृतक महिला के पिता शैलेंद्र कुमार निवासी ग्राम भगौनापुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।