राजगढ़: भाजपा युवा नेता नायक ने सादुलपुर में बढ़ते मधुमक्खियों के आतंक पर जताई चिंता, मधुमक्खी छत्तों को शीघ्र हटवाने की मांग की
Rajgarh, Churu | Apr 1, 2026 भाजपा युवा नेता एवं युवा जिलाप्रवक्ता सुरेंद्र सिंह नायक ने एसडीएम डॉ मनोज खेमादा एवं अधिशाषी अधिकारी भरत हरितवाल को अवगत करवाते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि (राजगढ)सादुलपुर क्षेत्र में लगे सभी खतरनाक मधुमक्खी छत्तों का शीघ्र सर्वे करवाकर, विशेषज्ञ टीम के माध्यम से उन्हें सुरक्षित रूप से हटवाने की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।