पिपरई: पिपरई पुलिस ने पंचायत चौराहे पर सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर 40 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया
पिपरई पुलिस को शुक्रवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पिपरई में पंचायत चौराहे के पास कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से मूडरा खुर्द निवासी कल्ला आदिवासी उम्र 40 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।