दतिया नगर: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में एएसपी सुनील शिवहरे ने सुनी लोगों की समस्याएं
मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई का कार्यक्रम 11 बजे से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे ने जनसुनवाई में समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों के आवेदन लेकर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।