हुलासगंज: मैट्रिक 2026: असंतुष्ट छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच प्रक्रिया जारी
मैट्रिक 2026 के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए स्क्रूटनी का अवसर दिया गया है। बिहार बोर्ड के अनुसार, छात्र 1 से 7 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रति विषय 120 रुपये शुल्क तय है। आवेदन के लिए रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि आवश्यक होगी। जांच में अंकों की त्रुटियों को सुधारा जाएगा। जिसको लेकर असंतुष्ट छात्र छात्राओं में एक बार फिर से उम्मीद जागी है।