पलवल हुडा सेक्टर 2 स्थित एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में देश के होनहार बच्चों के लिए मोटिवेशनल स्पीच कराई गई।मायरा अकैडमी के संस्थापक एवं शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और कोडिंग विशेषज्ञ डॉ. मनीष झा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय पहुंचने पर चेयरमैन सुरेश भारद्वाज ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मायरा अकैडमी की सह-संस्थापक सुधा झा भी उपस्थित रहीं।
श्री झा ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य के दौरान सनातन संस्कृति और हनुमान चालीसा के प्रथम दोहे का सार तत्व समझाते हुए बल-विद्या और बुद्धि का अर्थ समझाया।
Palwal, Palwal | Jul 23, 2026