हसनपुर: बुलंदशहर में नहाने गए हसनपुर के 2 युवक डूबे, 6 दोस्त सुरक्षित बचे, हादसा गहरे पानी और तेज बहाव के कारण हुआ
अमरोहा जनपद के दो युवक मंगलवार को बुलंदशहर सीमा में स्थित गंगा घाट पर नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गंगानगर गांव के पास हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डांके वाली निवासी आठ दोस्त बाइकों पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए।