कौंच: कोंच नगर में नवनियुक्त सभासदों का भव्य स्वागत, एसडीएम और विधायक भी हुए सम्मानित
Konch, Jalaun | Apr 16, 2026 कोंच नगर में गुरुवार दोपहर 2 बजे नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त नामित सभासदों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पालिका के पास स्थित लोहिया इंपोरियम में हुए कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय लोहिया, नीलम लोहिया और इंजीनियर आलोक लोहिया ने सभासदों को शॉल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया है।