सेवढ़ा: ग्राम बड़ा पोरसा में 20 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी*
Seondha, Datia | Jul 8, 2026 भगुवापुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा पोरसा में मंगलवार को 20 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस जांच में जुट गई है। एसडीओपीअजय चानना ने बुधवार सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बड़ा पोरसा निवासी दिलीप कुमार कुशवाहा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। घटना के समय घर पर वह अकेला था। माता-पिता शादी में गए हुए थे