किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन के लिए कृषि, राजस्व और खाद्य विभाग मिलकर करें पहल-कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव, सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन और पीजी पोर्टल के आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश।
समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों, राजस्व प्रकरणों और जनहित योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#KoreaDistrict #CMOChhattisgarh #Chhattishgarh