सरहद पर तैनात वीर जवानों के नाम नन्हे हाथों ने भेजा प्यार, सम्मान और कृतज्ञता का रक्षासूत्र। 🇮🇳❤️🎀
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोनारी स्थित दयानंद आर्य वैदिक कन्या उच्च विद्यालय एवं दयानंद आर्य वैदिक इंग्लिश स्कूल के कुल 466 छात्र-छात्राओं ने भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
बच्चों ने अपने हाथों से आकर्षक राखियां और शुभकामना संदेश तैयार कर डाक विभाग की विशेष पत्र मंजूषा में डाले, जो सरहद पर देश की रक्षा में मुस्तैद हमारे सैनिक भाइयों तक पहुंचाए जाएंगे। 📮✉️
राखी का यह धागा सिर्फ रिश्ते का नहीं, बल्कि देश के रक्षकों के प्रति विश्वास, सम्मान और अटूट कृतज्ञता का संदेश है। 🇮🇳🙏
#RakshaBandhan #IndianArmy #IndianSoldiers #IndianPost #SinghbhumPostalDivision #SainikonKeNaamRakhi #RakhiForSoldiers #Sonalri #Jamshedpur #JamshedpurNews #JharkhandNews #Patriotism #NationFirst #SaluteToSoldiers #VandeMataram #BharatMataKiJai #NewsTel