गिरिडीह: नगर भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
नगर भवन में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की अहम बैठक मंगलवार को 12 बजे से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की। बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।