अकबरपुर: पंचगामा ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, चलते ट्रैक्टर-डाला का पहिया टूटा, सड़क पर बिखरी सीमेंट की बोरियां
अकबरपुर अंचल के नेमदारगंज थाना क्षेत्र स्थित पंचगामा ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। नवादा से सीमेंट लोड कर रजौली की ओर जा रहे ट्रैक्टर-डाला का अचानक पहिया टूटकर निकल गया। पहिया निकलते ही डाला असंतुलित होकर झुक गया और उसमें लदी सीमेंट की बोरियां ओवरब्रिज पर बिखर गईं। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।