महाराजगंज: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने सक्सेना चौक पर निकाला जुलूस
शुक्रवार को 4 बजे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सक्सेना चौक पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया है।संगठन के जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा जबतक सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करेगी तब तक संगठन के माध्यम से विरोध जारी रहेगा।साथ ही हमारी मांग है कि विद्यालय मर्जर पर रोक लगाया जाए।