महाराजगंज: घुघली CHC पर सदर विधायक ने जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया, मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली
शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे घुघली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया, जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहन निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से उपचार, दवाओ