महाराजगंज: नवागत बीडीओ राहुल सागर ने पनियरा ब्लॉक में संभाला कार्यभार
गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे पनियरा ब्लॉक के नवागत खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विकास कार्यों की स्थिति देखकर उन्होंने संतोष जताया।बीडीओ जब अपने सरकारी आवास पहुंचे तो वहां की गंदगी और अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई और तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए।