बागपत: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र की युवती ने घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया, अपना वीडियो किया वायरल
रविवार दोपहर करीब दो बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का एक युवक उस पर काफी समय से बुरी नजर रखता है। जब उसके पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। युवती का आरोप है कि शिकायत करने के बाद आरोपित युवक घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।