अजमेर. कृष्णगंज थाना क्षेत्र के स्टीफन चौराहे पर करीब 6.50 बजे कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।देखते ही देखते लपटें ऊंची उठने लगी और धुएं का गुबार दूर तक नजर आया। गोदाम मालिक रवि दुकान बंद कर घर पहुंचा ही था कि आग की सूचना मिली। वह परिवार सहित मौके पर पहुंचा।