किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनापुर–सिताझाड़ी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर भांगामाली के पास शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल के कुम्भे से टकराकर गहरे पानी में जा गिरी। वाहन कनापुर से मसनाबस्ती जा रहा था। चालक सादीद आलम सुरक्षित बच गए, जबकि स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।