जमुई: सदर अस्पताल में इंजरी रिपोर्ट के लिए पैसे के लेनदेन के संदेह में युवक को पकड़ा गया, पूछताछ के बाद छोड़ा गया
Jamui, Jamui | Apr 25, 2026 सदर अस्पताल में शनिवार की दोपहर 12:30 बजे उस वक़्त अफरा- तफरी का माहौल बन गया, जब स्वास्थ्य कर्मी ने एक युवक को इंजरी रिपोर्ट के लिए पैसे की लेन देन करते हुए फोन पर बात करते सुना। उंसके बाद उक्त युवक को पकड़ा गया, लेकिन युवक से पूछताछ के दौरान ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला और न ही किसी ने शिकायत की जिस वजह से छोड़ दिया गया।