जनसुनवाई में हाई वोल्टेज ड्रामा कुत्ते के रूप में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष,नसबंदी को लेकर उठाए सवाल #viral
खंडवा में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब नेता प्रतिपक्ष दीपक जोशी कुत्ते की वेशभूषा में पहुंच गए। उन्होंने एडीएम को आवेदन सौंपकर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनकी नसबंदी को लेकर सवाल उठाए। कुत्ते की तरह कपड़े पहनकर पहुंचे नेता ने प्रतीकात्मक अंदाज में प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर खींचने की कोशिश की। उनका कहना था कि आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और नसबंदी अभियान को लेकर गंभीरता से काम किए जाने की जरूरत है। जनसुनवाई में उनके इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा और मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। मामले को लेकर उन्होंने प्रशासन से कुत्तों की नसबंदी और आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।