पीपलदा: कोटा- इटावा स्टेट हाइवे 70 पर पत्थर से भरे ट्रेक्टर ट्राली और वेन में भिड़ंत ट्रॉली पलटी घायलों का उपचार जारी
Pipalda, Kota | Feb 19, 2024 जिले के कोटा-इटावा स्टेट हाइवे 70 पर सोमवार को कोलाना गांव के पास पत्थर से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली की वेन की टक्कर में पत्थरों से भरी ट्रॉली पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार कालीसिंध नदी से पत्थर लेकर आरहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्रोली की वेन से भिड़ंत होने पर ट्रॉली खेत मे जाकर पलट गई। घटना में ट्रेक्टर चालक व वेन में सवार यात्री घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल जारी।