पीपलदा: इटावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने पर एक व्यक्ति को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Feb 18, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र के रोहिली की झोपड़िया गाँव मे झगड़ा करने पर एक व्यक्ति को शांति भंग में आज गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण मच्या ने बताया कि थाना क्षेत्र के रोहिली की झोपड़िया गाँव मे बद्रीलाल पुत्र शंकर लाल द्वारा झगड़ा करने पर उसे CRPC की धारा 107 151 में गिरफ्तार कर उसे पाबंद करवाया गया है।