पीपलदा: इटावा भारत दूरसंचार कार्यालय परिसर में देर रात को वायरों के बंडलों में लगी आग, दमकल ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू
Pipalda, Kota | Feb 18, 2024 जिले के इटावा कस्बे में शनिवार देर रात 2 बजे वायरों के बंडलों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।नगरपालिका की दमकल ने मौके पर पहुँचकर आग लर काबू पाया। बीएसएनएल के सब डिविजनल कमिश्नर ओमेश कमल ने बताया कि बीएसएनएल कार्यालय परिसर में ठेकेदार के वायर पड़े हुए थे जिनमें देर रात 2 बजे करीब अचानक आग लग गई थी। सिक्योरिटी गार्ड चंद्रभान सिंह को आग का पता चला।