नौगांव: कलेक्टर भर्ती जायसवाल के निर्देशन में मऊ सानिया में जल गंगा संवर्धन अभियान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
छतरपुर कलेक्टर के निर्देशन में आज नौगांव तहसील के ग्राम पंचायत मऊ सानिया में जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस अभियान में गांव के प्रमुख जल स्रोतों—जगत सागर तालाब, पुरानी बावड़ी और कुओं की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों को स्वच्छ बनाना और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।