विजयराघवगढ़: ग्राम बरहटी में धड़ल्ले से बिक रही थी कच्ची शराब, विजयराघवगढ़ पुलिस ने दबिश देकर अवैध मदिरा सहित आरोपी को पकड़ा
विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरहटी में एक व्यक्ति कच्ची शराब का विक्रय कर रहा था। इसकी सूचना मुखबिर के माध्यम से मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गाय। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची मदिरा भी मिली। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।