विदिशा नगर: बुधवार को मप्र की मोहन यादव सरकार का पहला बजट हुआ पेश,विदिशा के व्यापारियों ,राजनैतिक सदस्यो ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया
बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार का पहला बजट पेश किया गया। जिसको लेकर विदिशा के व्यापारी राजनीतिक सदस्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा सदस्यों ने जहां इस बजट को शानदार बताया,तो वहीं कांग्रेस ने इस बजट को निराशाजनक बताया। व्यापारी कुछ चीजों को लेकर संतुष्ट थे। लेकिन जीएसटी और अन्य करों को लेकर वह भी निराश दिखे।