एडीजे कोर्ट संख्या 4 ने शनिवार को शेखावाटी विश्वविद्यालय में 10 साल पहले हुए आंदोलन से जुड़े मामले में फैसला सुनाते हुए धोद के पूर्व विधायक पेमाराम सहित 53 लोगों को बरी कर दिया है। शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर 2015 को शेखावाटी विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर आंदोलन हुआ था जिसमें पुलिस ने 53 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।