वैशाली: प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया बिहार स्थापना दिवस ।
बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना बालिका उच्च विद्यालय वैशाली के छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली कर लोगों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की। छात्राओं ने मतदाता जागरूकता,शराबबंदी, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, महिलाओं का सम्मान, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया।