भीलवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार ए डी एम (शहर) प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।