भीलवाड़ा: जांगिड़ छात्रावास के पास अवैध निर्माण पर निगम ने चलाया पीला पंजा, लाखों की सरकारी जमीन करवाई अतिक्रमण मुक्त
भीलवाड़ा शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को निगम के दस्ते ने जांगिड़ छात्रावास के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यहां कुछ भू-माफियाओं और व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कमरा निर्माण और चारदीवारी बनाकर कब्जा किया गया था।