भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता प्रदर्शनी शुरू
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत भीलवाड़ा में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से शुक्रवार को कंट्रोल रूम के बाहर एक विशेष जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया ने रीबिन काट कर किया। यह प्रदर्शनी 31 जनवरी तक रहेगी और इसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।