डुमरांव: डुमरांव और बरुना स्टेशन के बीच शराब तस्करों और मद्य निषेध टीम के बीच टकराव, फायरिंग की भी सूचना
Dumraon, Buxar | May 27, 2026 डुमरांव और बरुना रेलवे स्टेशन के बीच शराब तस्करों और मद्य निषेध की टीम के बीच टकराव हुई है जिसमें हाथापाई भी हुई है। गोलीबारी की भी सूचना है लेकिन अभी किसी अधिकारी ने गोलीबारी की पुष्टि नहीं की है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस शराब तस्करों को पकड़ने गई थी इसी बीच तस्कर चेन पुलिंग कर भागने लगे। खदेड़ने के दौरान हाथापाई भी हुई।